
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की गौशाला में आवारा कुत्तों ने गौवंशीय पशु पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गौशाला के चौकीदार, स्वीपर और पड़ोसियों ने बताया कि कुत्ते ने गाय पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसके बाद गाय ने दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत की आदर्श नगर पंचायत बिलसंडा कस्बे में चल रही अस्थाई कान्हा गौशाला की बाउंड्री टूटी पड़ी है. इस वजह से गौशाला में 27 सितंबर को कुत्ते घुस आए. कुत्तों ने एक बीमार गाय पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना के समय गौशाला का चौकीदार सो रहा था. कुत्तों ने गाय को जगह-जगह से नोंच डाला, जिससे गाय ने दम तोड़ दिया.
लोगों का कहना है कि गौशाला की बाउंड्री टूटी होने से पशु असुरक्षित हैं. वही इस घटना को लेकर संबंधित जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बचते रहे. गौशाला के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां टूटूी पड़ी बाउंड्री को ठीक कराया जाना चाहिए. गौशाला में लगातार गाय मर रही हैं.
गौशाला की देखरेख करने वाले चौकीदार ने बताया कि बाउंड्री टूटी होने की वजह से कुत्तों को रोकना मुश्किल है. कुत्ते बार-बार आ जाते हैं तो क्या करें. वहीं गौशाला के केयर टेकर ने कहा कि हमारा चौकीदार सो गया था. वहीं सफाईकर्मी अमित ने कहा कि मैं यहां सफाई का काम करता हूं. जब यहां आया तो देखा कुत्तों ने एक गाय को नोच डाला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





