भारत

इंसान बना जानवर! आवारा कुत्ते को मार डाला, सामने आया खौफनाक वीडियो, देखें

jantaserishta.com
20 Oct 2022 11:46 AM IST
इंसान बना जानवर! आवारा कुत्ते को मार डाला, सामने आया खौफनाक वीडियो, देखें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

कुत्ते के मरने के बाद भी उन्होंने जानवर को मारना बंद नहीं किया.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आवारा कुत्ते को दो लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें हीरा नगर थाना क्षेत्र के अभिनंदन नगर कॉलोनी में दो व्यक्ति कुत्ते को लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के मरने के बाद भी उन्होंने जानवर को मारना बंद नहीं किया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हीरा नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर कमल किशोर ने कहा, 'वायरल वीडियो के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है.'
फिलहाल, आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इन आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए अभिनंदन नगर इलाके के कई निवासियों से संपर्क किया गया है.
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ऐसा ही एक अन्य हैवानियत भरा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स कुत्ते को बुरी तरह से लाठी से पीट रहा था. इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो आरोपी ने उसके सिर पर जोर से पत्थर फेंक दिया और कुत्ते की मौके पर मौत हो गई. यह वीडियो हजीरा के न्यू नरसिंह नगर का बताया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story