भारत

आवारा कुत्ते ने सोते हुए मासूम पर किया हमला, घटना CCTV में कैद, देखें

jantaserishta.com
3 Aug 2024 8:39 AM IST
आवारा कुत्ते ने सोते हुए मासूम पर किया हमला, घटना CCTV में कैद, देखें
x
हालत गंभीर.
सूरत: सूरत के डिंडोरी इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ता सोफे पर सोते हुए बच्चे पर हमला कर देता है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के वक्त एक महिला अपने बच्चों को सोफे पर लिटा कर घर का काम कर रही थी। इसी दौरान एक भटकता हुआ आवारा कुत्ता घर में आ घुसता है और सोफे पर सोते हुए बच्चे पर हमला कर देता है। पहले ऐसा लग रहा था कि वो खाने पीने का सामान ढूंढ रहा है। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, बल्कि बच्चे पर हमला कर दिया । बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उसे बचाया।
बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे सूरत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों के सिर में 15 टांके लगे हैंं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों के आतंक के बारे में प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों को कुत्ते के कहर से बचाया जा सकें। लोग अभी-भी परेशान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story