बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हल्दौर थाना अंतर्गत नवादा गांव में आवारा सांड ने 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान को पटक-पटककर मार डाला। मृतक मुरारी सिंह ने खेत में गन्ने की फसल लगाई थी। वह फसल को आवारा पशुओं से बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एक सांड ने किसान पर हमला कर दिया। मुरारी सिंह को सांड ने कई बार हवा में उछाला। बाद में ग्रामीणों ने किसान को खेत में मृत पाया।
पुलिस ने शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने कई बार आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग प्रशासन से की है। लेकिन, आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।
पेड़ पर जा चढ़ा किसान
बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक बेकाबू सांड का वीडियो सामने आया है. क्षेत्र के संवरा पांडेयपुर मार्ग पर आवारा सांड ने एक किसान को दौड़ा लिया, जिससे जान बचाने के लिए किसान एक पेड़ पर चढ़ गया. वह करीब 2 घंटे तक पेड़ पर ही लटका रहा. इस दौरान गुस्से से भरा सांड किसान के नीचे उतरने का इंतजार करता दिखा. अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष ने भी इस खबर को लेकर प्रदेश सरकार पर ट्वीट कर चुटकी ली. साथ ही इस तरह के सांड से बचाव के लिए एक सांड रक्षा पुलिस बनाने की अपील भी की.
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।