भारत

आवारा सांड का तांडव LIVE...महिला को निशाना बनाया...सब डर गए

jantaserishta.com
8 Jan 2026 3:49 PM IST
आवारा सांड का तांडव LIVE...महिला को निशाना बनाया...सब डर गए
x
वीडियो भी सामने आया.
भरूच: गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर के गड़खोल इलाके में अयप्पा मंदिर के पास अचानक एक सांड आ गया. सांड ने मंदिर में दर्शन करने आए कपल पर हमला कर दिया. जिसमें सबसे पहले महिला को निशाना बनाया गया और उस पर हमला किया गया.
महिला को बचाने आए पति पर भी सांड ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इतना ही नहीं, आवारा सांड ने आसपास के स्थानिक लोगों और बाइकर्स का भी पीछा किया, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया. सांड करीब 15 मिनट तक बेकाबू रहा और इस दौरान कुल 5 लोग घायल हो गए.
पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड लोगों का पीछा करते हुए उन पर हमला करता दिख रहा है. सबसे पहले वह एक महिला का हमला करता है. उसका पति उसे बचाने की कोशिश करता है लेकिन सांड उसे रौंद देता है और फिर पति को भी गिरा देता है, फिर वह एक एक कर कई लोगों को घायल कर देता है.
घटना के बारे में पता चलने पर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया. फिलहाल नगर पालिका और अधिकारियों ने पूरे मामले में कार्रवाई की है. सड़क पर फिर रहे मवेशियों को पकड़ के लोगों को सुरक्षा के साथ राहत प्रदान करने की मांग उठ रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story