भारत

औलाद का गला घोंटा, सगी मां की करतूत

Nilmani Pal
29 April 2025 12:12 PM IST
औलाद का गला घोंटा, सगी मां की करतूत
x
क्राइम न्यूज़

यूपी। एटा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक सगी मां ने अपनी तीन महीने की बेटी की गला दबाकर हत्‍या कर दी। महिला का अपने पति से अक्‍सर झगड़ा होता रहता था। पति से नाराज होकर वह मायके आ गई थी। ससुरालवालों ने आरोप लगाया है कि महिला ने मंगलवार को अपनी तीन महीने की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्‍या कर दी। ससुरालवालों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव ईशेपुर की रहने वाली महिला की शादी एक साल पहले जनपद अलीगढ के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई में हुई थी। शादी के बाद दोनों में विवाद रहता था। 14 मार्च को महिला अपने भाई के साथ मायके चली आई थी। आरोप है कि मंगलवार को महिला ने अपनी बेटी (उम्र तीन महीने) की गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी अमित रॉय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। कई बार कहासुनी भी चुकी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तीन महीने की मासूम बच्‍ची की मौत को लेकर मोहल्‍ले में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। खासतौर से ससुरालवालों के आरोप के बाद लोग हैरान हैं। लोग कह रहे हैं कि आखिर एक मां अपने ही हाथों अपनी औलाद का गला कैसे घोंट सकती है। बहरहाल लोग इस मामले की गहराई से जांच चाहते हैं। पुलिस ने भी कहा है कि मामले की जांच के बाद जो भी तथ्‍य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
null