भारत

अजब-गजब: चौंके लोग, जमीन के अंदर हो रहा ये...

jantaserishta.com
14 Sept 2022 12:04 PM IST
अजब-गजब: चौंके लोग, जमीन के अंदर हो रहा ये...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें भी इस काम में सफलता नहीं मिली है.
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के एक गांव में जमीन के अंदर से रहस्यमयी आवाजें आ रही हैं. इस घटना ने गांव के लोगों को हैरत में डाल दिया है. वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें भी इस काम में सफलता नहीं मिली है.
जिस गांव में यह रहस्यमयी घटनाएं हो रही हैं, वह महाराष्ट्र के लातूर जिले में है. गांव का नाम हसोरी है, जो नीलांगा तहसील के गांव किलारी से 28 किलोमीटर दूर है.
बता दें कि किलारी गांव में 1993 में भीषण भूकंप आया था, जिससे 9,700 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. गांव में जांच के लिए पहुंचे एक अधिकारी ने भी इस बात को कंफर्म किया है.
जिला अधिकारियों ने भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान के विशेषज्ञों से घटनास्थल का अध्ययन करने के लिए गांव का दौरा करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इलाके में कोई भूकंप जैसी गतिविधि दर्ज नहीं की गई है.
अधिकारियों के मुताबिक ये आवाजें 6 सितंबर से सुनी जा रही हैं. ग्रामीणों की शिकायत के बाद लातूर के जिला कलेक्टर पृथ्वीराज बी पी ने मंगलवार को गांव का दौरा किया था. उन्होंने लोगों से बिल्कुल भी न घबराने की अपील की.
दौरे के बाद अधिकारियों ने कहा कि नांदेड़ के स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का एक दल जल्द ही गांव का दौरा करने वाला है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story