गांवों में अजीब अफवाह फैली, कोरोना टीका लगने के बाद नहीं पैदा होंगे बच्चे

बांदा: कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों का दौर अभी थमा नहीं है। रविवार को यूपी के बांदा जिले के महुटा गांव में एक परिवार के किशोरों को टीका लगाने पहुंची टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार की महिला मुखिया टीम से यह कहते हुए भिड़ गई कि भले ही आप लोग हमें फांसी चढ़ा दें, लेकिन हम अपने बच्चों को टीका नहीं लगवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कई बार समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी और कहा कि हम गरीब लोग हैं और बच्चों को कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। यही नहीं सरकार की ओर से आदेश की बात कहे जाने पर महिला ने जवाब दिया कि चाहे जिसने भी कहा हो, हमें टीका नहीं लगवाना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





