भारत

अजीबोगरीब: खाने को लेकर मची लूट, रसगुल्ले को घंटों से निहार रहे थे लोग

jantaserishta.com
4 Feb 2025 12:04 PM IST
अजीबोगरीब: खाने को लेकर मची लूट, रसगुल्ले को घंटों से निहार रहे थे लोग
x
वीडियो हुआ वायरल.
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में खाने के लिए मची लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक कार्यक्रम में भोज के लिए ऐसी भगदड़ मची कि लोग एक-दूसरे पर टूट-टूट पड़ी. भोजन के लिए मची लूट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
दावा किया जा रहा है कि मुरैना में आयोजित एक एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना बतौर अतिथि शामिल हुए थे.
इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम उपरांत सभा स्थल पर भोजन की भी व्यवस्था थी. ऐसे में भीड़ नेताओं के जाने का इंतजार करती रही. इसके बाद जैसे ही भोजन शुरू हुआ तो उसमें 'लूट-मार' जैसी स्थिति बन गई. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुषों के अलावा महिलाएं भी खाने की लूट में शामिल रहीं. किसी ने अपनी पत्तल में पूड़ियां रख लीं तो तो कोई पूरे हाथ भरकर रसगुल्ला उठाकर भागता नजर आया. बुफे सिस्टम के दौरान स्टॉल्स और नीचे छिपे रखे खाने पर लोग बुरी तरह टूट पड़े. जिसके हाथ में जितने पकवान आए, उतरे उठाकर भागे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story