भारत

अजीब वाकया! मजाक में युवक ने दोस्त के इंटरनल पार्ट में भरी हवा, इसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
16 Jan 2021 10:58 AM IST
अजीब वाकया! मजाक में युवक ने दोस्त के इंटरनल पार्ट में भरी हवा, इसके बाद जो हुआ...
x
ऐसा मजाक कर दिया जिससे जिंदगी खतरे में पड़ गई.

मध्‍य प्रदेश के कटनी में एक अजीब तरह का वाकया देखने को मिला जि‍समें एक मजाक बहुत भारी पड़ गया. एक युवक के गुदा द्वार में उसके ही साथी द्वारा एयरप्रेशर से हवा भरने का मामला सामने आया है.

दाल मिल में काम करने वाले युवक के इंटरनल पार्ट में मिल में लगे एयरप्रेशर से हवा भरने से युवक की जान पर बन आई है. गंभीर हालत में पहुंचे युवक का निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज हो रहा है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, माधव नगर थाना क्षेत्र के एक दाल मिल में काम करने वाले सुखराम यादव के साथ उसके ही एक साथी विनोद ठाकुर ने ऐसा मजाक कर दिया जिससे सुखराम की जिंदगी खतरे में पड़ गई.
कपड़े चेंज करने के दौरान विनोद ने मिल में दाल सुखाने वाले कम्प्रेशर का नोजल सुखराम के इंटरनल पार्ट में लगा दिया जिससे सुखराम के पेट में हवा चली गई और पेट फूल गया. सुखराम की हालत बिगड़ती देख उसे जिला हॉस्पिटल लाया गया. हालत गंभीर देखते हुए उसे एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि सुखराम यादव को सुबह साथ में काम करने वाले युवक विनोद ठाकुर ने साइटिंग करने वाले एयर कंप्रेसर को प्राइवेट पार्ट में लगा दिया जिससे उसके पेट में हवा चली गई और इंटरनल ऑर्गन में प्रॉब्लम आ गई. उसे तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत नाजुक है. आरोपी युवक विनोद ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story