भारत

नेता जी के साथ अजीबोगरीब घटना! भाषण के दौरान खुल गई धोती, जानिए फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
23 Sept 2021 4:54 PM IST
नेता जी के साथ अजीबोगरीब घटना! भाषण के दौरान खुल गई धोती, जानिए फिर क्या हुआ
x

DEMO PIC

कई दल के नेता अपनी हंसी नहीं रोक सके.

बेंगलुुरु: कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के साथ अजीबोगरीब घटना हुई, जिसके बाद सदन में बैठे कई दल के नेता अपनी हंसी नहीं रोक सके. दरअसल, विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच भाषण चल रहा था. इसी दौरान जब सिद्धारमैया अपना भाषण दे रहे थे, तभी उनकी धोती खुल गई. विधानसभा में बैठे नेताओं को जब इस बारे में पता चला, तो भी जमकर हंसने लगे. हालांकि, सिद्धारमैया ने कोविड-19 के बाद बढ़े वजन को इसकी वजह बताई.

सिद्धारमैया के साथ विधानसभा में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह सदन में भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान कर्नाटक कांग्रेस प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार उनके पास आते हैं और उनकी धोती खुलने की जानकारी देते हैं. वीडियो देखकर पता चलता है कि सिद्धारमैया को भी शायद इसकी जानकारी नहीं थी. शिवकुमार द्वारा धोती के बारे में जानकारी दिए जाने पर वहां मौजूद नेता ठहाके मार कर हंसने लगे.
इसके बाद सिद्धारमैया ने कहा, ''ओह, ऐसा है क्या'' और फिर उन्होंने सदन को बताया कि धोती को बांधने के बाद वह अपना भाषण जारी करेंगे. कांग्रेसी नेता के साथ यह घटना तब हुई, जब वह मैसूर सामूहिक बलात्कार मामले के बाद पुलिस बल के कामकाज पर भाषण दे रहे थे.
इसके बाद अपनी धोती को कसते हुए, सिद्धारमैया ने कहा कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनका 4-5 किलोग्राम वजन बढ़ गया है और इससे पेट भी निकल आया है. यही वजह है उनकी धोती गिरने लगी. आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी धोती उतर गई ईश्वरप्पा.'' वहीं, जब ट्रेजरी बेंच से किसी ने मदद की पेशकश की तो सिद्धारमैया ने जवाब दिया, "चूंकि आप दूसरी तरफ बैठे हैं, इसलिए मैं आपसे मदद नहीं मांगूंगा.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story