भारत

अजीबोगरीब घटना: शादी के महज कुछ दिन बाद ही सरेआम प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, पति हैरान

jantaserishta.com
24 Jun 2022 2:22 PM IST
अजीबोगरीब घटना: शादी के महज कुछ दिन बाद ही सरेआम प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, पति हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां शादी के महज सात दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर नौ दो ग्यारह हो गई. हैरानी की बात यह रही कि पति के सामने ही यह पूरी घटना हुई. बेबस पति ने उनका पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों मौके से फरार होने में कामयाब रहे. इस मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस ने नई नवेली दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है.

यह पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है. यहां पोद्दार कॉलोनी के रहने वाले नरेंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी रानी (बदला हुआ नाम) से बीते 14 जून को हुई थी. शादी के बाद चार दिन नवविवाहिता ससुराल में रही. इसके बाद 18 जून को अपने मायके गई. 21 जून को वह वापस ससुराल आई और दूसरे दिन यानी 22 को प्रेमी के साथ फरार हो गई.
दुल्हन ने पति से कहा, 'बाजार चलिए, मुझे चूड़ी और कुछ सामान खरीदना है. पति उसे लेकर बाजार गया. जहां नवविवाहिता अपने पति से बोली, 'आप ही चूड़ियां पसंद कीजिए.' जैसे ही ही पति चूड़ी पसंद करने लगा, वैसे ही दुल्हन पीछे इंतजार कर रहे अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर भाग गई. पति ने पीछा भी किया, लेकिन तब तक गाड़ी में बैठकर दोनों फरार हो गए.
पीड़ित अपनी मां और बहन के साथ इस मामले की शिकायत देने कोतवाली पहुंचा. पुलिस को बताया गया कि हम लोग कोतवाली थाना इलाके के ही दीनदयाल चौक पर स्थित अंजलि चूड़ी हाउस खरीद रहे थे, तभी मेरी पत्नी ने दूसरे युवक का हाथ पकड़ लिया और सड़क पर खड़ी स्कार्पियो कार में बैठकर चली गई. वह शादी के जेवरात भी पहनी हुई थी और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी रखकर लाई थी, जिन्हें अपने साथ ले गई.
इस संबंध में दुल्हन की सास ने कहा, हमारा एक ही लड़का है. बड़े धूमधाम से शादी की थी, लेकिन बहू गलत निकल गई. उसे अगर प्रेमी के साथ ही जाना था, तो वह शादी ही नहीं करती. हमारे परिवार के साथ उसके परिवारवालों ने धोखा किया है. अब हमारे परिवार की बेइज्जती हो रही है.
दुल्हन के प्रेमी मुनेश्वर कुमार (परिवर्तित नाम) ने बताया, ''मैं पेशे से ड्राइवर हूं और दूसरे की गाड़ी चलाता हूं. हमारे बीच पिछले 6 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के घरवाले मुझसे शादी करने के लिए नहीं तैयार नहीं थे. जबरदस्ती इसकी शादी दूसरे लड़के यानी नरेंद्र कुमार से कर दी. इसके बाद वह ससुराल से बार-बार फोन कर रोती थी और मर जाने की बात कहती थी, जिसके बाद हम लोग भागकर बेगूसराय चले गए और आज ही नौवागढ़ी आए.
कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की गई. वहीं, आज दुल्हन और उसके प्रेमी को नया रामनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बरामद कर कोतवाली थाने के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. मामला प्रेम प्रसंग का है. लड़की का मेडिकल कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे. फिलहाल प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story