भारत

अजीबोगरीब घटना: शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, देखें वीडियो और जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
2 March 2021 4:15 PM IST
अजीबोगरीब घटना: शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, देखें वीडियो और जाने क्या है पूरा माजरा
x

देश में इन दिनों पेट्रोल के बढ़े हुए दामों से लोगों में आक्रोश का माहौल है. वहीं अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गैमन ब्रिज के पास एक बड़ी ही अजीबोगरीब घटना दिखाई दी जहां एक शख्स स्कूटी को कंधों पर उठाकर ले जा रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हालांकि अभी घटना से सम्बंधित किसी पहलू का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कब का है और स्कूटी उठा कर ले जाने वाला व्यक्ति कौन है. और स्कूटी उसने कंधे पर क्यों उठाई है? क्या वाकई पेट्रोल के दामों में इजाफे से वो आक्रोशित है या स्कूटी खराब हो हो गई है या उसमें तेल खत्म हो गया है.
लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई मायनों में देखा जा रहा है. कहा जा रहा है क‍ि पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार होने के कारण व्यक्ति गुस्से में है जिस कारण उसने स्कूटी को कंधे पर उठा लिया. इस वीडियो को लेकर नई तरह की चर्चा का दौर शुरू हो गया है. लोग इस शख्स की पहचान करने के लिए जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. जिस तरह स्कूटी को कंधे पर उठाया पर उठाया गया है उससे कुल्लू ही नहीं बल्कि प्रदेश भर से लोगों में घटना की हकीकत को जानने की जिज्ञासा बढ़ गई है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story