भारत

अजीबोगरीब घटना: चिकन के लिए चला चाकू, दोस्त बने दुश्मन

jantaserishta.com
28 Dec 2022 1:26 PM IST
अजीबोगरीब घटना: चिकन के लिए चला चाकू, दोस्त बने दुश्मन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस इस मामले की जांच कर ही है.
गुमला : झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में आधा किलो मुर्गा किसके घर पकेगा इस पर चार दोस्तों में बहस हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि चारों दोस्त एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. इस घटना में दो चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हुए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर ही है.
जानकारी के मुताबिक मनीष, प्रकाश, अकल सिंह और विनोद चारों अंबोआ से मेला देखकर लौट रहे थे. इसी बीच अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा. मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर खाएं. लेकिन विनोद चाहता था, कि मुर्गा उसके घर पर बने और वह और अकल सिंह एक साथ खाएं. विनोद और अकल मुर्गा लेकर अपने साथ चले गए. इस बात बहस शुरू हो गई और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई.
पुलिस ने बताया कि चारों दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे को मारने लगे. इस दौरान मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी. मनीष की छाती पर गहरे जख्म भी हुए हैं. सभी घायल खतरे से बाहर हैं, एक दो दिन में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
इधर विनोद सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मनीष और प्रकाश मजदूरी करते हैं और दोनों एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे. पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story