भारत

कुदरत का अजीब खेल: जन्मा अनोखा बच्चा, है दो सिर और तीन हाथ, हालत नाजुक

jantaserishta.com
30 March 2022 9:18 AM IST
कुदरत का अजीब खेल: जन्मा अनोखा बच्चा, है दो सिर और तीन हाथ, हालत नाजुक
x
एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है.

भोपाल: मध्यप्रदेश के रतलाम ज़िले में एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के दो सिर और तीन हाथ हैं. बच्चे को फिलहाल इंदौर रेफर किया गया है. मामला रतलाम के एमसीएच का है, जहां जावरा की रहने वाली महिला शाहीन ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया है. इस बच्चे के दो सिर और तीन हाथ हैं.

तीसरा हाथ दोनों चेहरों के बीच पीठ की तरफ है. बच्चे को कुछ देर रतलाम के एसएनसीयू में रखा गया फिर वहां से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सोनोग्राफी में यह बच्चा जुड़वां जैसा दिख रहा था. एसएनसीयू प्रभारी डॉ. नावेद कुरैशी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है.
डॉक्टर नावेद कुरैशी ने कहा कि इस तरह के केस में कई बच्चे या तो गर्भ में खत्म हो जाते हैं और अगर बच्चे का जन्म हो भी जाता है तो 48 घंटे तक ही जिंदा रह पाते. हालांकि ऐसे मामलों में सर्जरी का विकल्प भी रहता है लेकिन इसके बाद भी 60 से 70 फीसदी बच्चे नहीं बच पाते.
फिलहाल बच्चे को इंदौर के एमवाय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है जबकि मां को रतलाम के अस्पताल में भर्ती रखा गया है. बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story