अजीब मामला: युवक ने देखा ये सपना, खोद दिया पूरा घर, पुलिस वाले भी चकराए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंधविश्वास का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अंधविश्वास के चलते अपने भाई का घर खोद डाला. जब उससे पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो जवाब सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने बताया कि रात में उसे सपना आया कि घर में एक घड़े के अंदर सोना है और वो घर में कहीं गड़ा हुआ है. जिसके बाद उसने अपने 4 दोस्तों के साथ भाई का पूरा घर खोद डाला. पुलिस में इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निजाम पुर में अमरजीत साहू रहते हैं. अमरजीत साहू के भाई हरि राम साहू को देर रात यह सपना आया कि उसके भाई अमरजीत साहू के पुराने घर में सोने से भरा हुआ घड़ा गड़ा हुआ है. इसके बाद आरोपी हरिराम साहू ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर रात में ही अपने भाई का घर खोद डाला और घड़ा ढूंढने लगा.
हालांकि, खुदाई देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को अंधविश्वास के चलते यह कृत्य करने पर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया.
इस बारे में एडीसीपी साउथ लखनऊ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी हरि राम साहू को रात में सपना आया कि उसके भाई अमरजीत साहू के पुराने घर में सोने के घड़े गड़े हुए हैं जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिकलर रात में अपने भाई का घर खोद डाला.
जब हरि राम साहू अपने दोस्तों के साथ खुदाई कर रहा था तब कुछ गांव वालों को आवाजें सुनाई दीं. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंच कर आरोपियों को अंधविश्वास के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वहीं, आरोपी हरि राम साहू का कहना है कि मुझे रात में सपना आया था और हमने गुरु जी सहित सबको बुलाया था कि यहां पर खुदाई की जाए. लेकिन घड़ा नहीं मिला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





