भारत

अजीबोगरीब मामला! थाने में पहुंची युवती, कहा- मेरी पत्नी को परिवारवालों ने बनाया बंधक, पढ़े पूरा मामला

jantaserishta.com
10 Feb 2021 2:28 PM IST
अजीबोगरीब मामला! थाने में पहुंची युवती, कहा- मेरी पत्नी को परिवारवालों ने बनाया बंधक, पढ़े पूरा मामला
x
अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

यूपी के लखनऊ से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक युवती पुलिस थाने में पहुंची और बोली कि मेरी पत्नी को परिवारवालों ने बंधक बना लिया है उसको छुड़वाने में मदद करें. युवती की गुहार सुनकर पुलिस मौके पर गई और दूसरी युवती को छुड़ाकर थाने लायी. जिसके बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ. बाद में, पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों ने शादी कर ली थी और साथ रहना चाहती थी लेकिन दोनों के परिजन इस बात से सहमत नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना ठाकुरगंज में रहने वाली युवती सोनी (बदला हुआ नाम) का आरोप है कि उसकी पत्नी दुलारी और उसको उनके घरवालों ने घर में बंद कर दिया था. इसके बाद अपने आपको पति कहने वाली पीड़िता किसी तरह से घर से कूद कर सीधा थाने पहुंच गई और अपनी पत्नी दुलारी को पुलिस से छुड़वाने की बात कहने लगी.
कुछ देर तक थाने में मौजूद पुलिस वालों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है. फिर महिला के साथ जाकर दूसरी महिला दुलारी को घर से लेकर थाने पहुंची और सभी घरवालों को समझाकर वापस भेज दिया. शिकायतकर्ता महिला सोनी का कहना है कि उसने दुलारी से थाना ठाकुरगंज स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर में शादी कर ली है और दोनों अब साथ रहना चाहती है. घर से अलग किराए का मकान लेकर अपना जीवन जीना चाहती हैं लेकिन उनके घरवाले इस बात से सहमत नहीं हैं.
सोनी का कहना है कि दोनों को घर में बंधक बना लिया था. हालांकि, मैं कूदकर घर से थाने आई और अपनी पत्नी दुलारी को छुड़वाकर साथ रहना चाहती हूं. पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि दोनों युवतियों में बीती 17 नवंबर 2020 को मंदिर में शादी कर ली थी जिसके बाद उनके घरवालों ने दोनों को घर में बंद कर दिया था. हालांकि, उनमें से अपने आप को पति कहने वाली सोनी (बदला हुआ नाम) नाम की युवती घर से किसी तरह भागकर थाने पहुंची थी और दूसरी युवती को बंधक बनाने की बात बताई और हमसे छुड़वाने की बात कही.
डीके ठाकुर ने आगे बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दूसरी युवती दुलारी छुड़वाकर सभी को थाने ले आई. दोनों युवतियों ने मंदिर में शादी कर ली है और अब साथ रहना चाहती हैं. इसपर उनके घरवाले सहमत नहीं थे. हालांकि, हमने उन्हें समझाकर घर भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story