भारत

अजब-गजब मामला: 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था भ्रूण, डॉक्टर हैरान

jantaserishta.com
29 May 2022 2:11 PM IST
अजब-गजब मामला: 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था भ्रूण, डॉक्टर हैरान
x
एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपको विश्वास नहीं होगा.

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपको विश्वास नहीं होगा. दरअसल, एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उस बच्चे की पेट के अंदर भी एक शिशु (भ्रूण) के होने की खबर सामने आई है.

आपने एक साथ दो बच्चे-तीन बच्चे और 4 बच्चों के जन्म की खबर सुनी होगी, लेकिन ऐसा मामला कम ही सामने आता है जिसमें जन्म लेने वाले बच्चे के अंदर भी एक शिशु मौजूद हो. हालांकि, बॉयोलॉजिकिल कमी की वजह से ऐसे कुछ मामले पहले भी सामने आए हैं लेकिन अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल, मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में 40 दिन के एक बच्चे को इलाज के लिए लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का पेट फूला हुआ था. पेट फूला होने और पेशाब रुक जाने की वजह डॉक्टर इसके कारण को जानने की कोशिश में जुट गए.
रहमानिया मेडिकल सेंटर के डॉक्टर तबरेज अजीज ने मरीज के परिजनों को कुछ जरूरी टेस्ट कराने के लिए कहा, लेकिन सीटी स्कैन और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे देखकर वो हैरान हो गए. बच्चे के पेट में भी एक बच्चे के होने की जानकारी सामने आई.
रहमानिया मेडिकल सेंटर के डॉक्टर ओमर तबरेज के अनुसार, मेडिकल भाषा में इसे फिट्स इन फिटू यानी बच्चे के पेट में बच्चा के नाम से जाना जाता है और यह अपनी तरह का रेयर केस है जो 5 लाख में से किसी एक में पाया जाता है.
इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी करके उस भ्रूण को बाहर निकाला, जिसके बाद वो अब बिल्कुल ठीक है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story