भारत

अजीब मामला: पोस्टमार्टम रुका, युवक ने कहा- मैं जिंदा हूं...

jantaserishta.com
14 Jun 2025 5:00 PM IST
अजीब मामला: पोस्टमार्टम रुका, युवक ने कहा- मैं जिंदा हूं...
x
जानें स्टोरी.
कानपुर: कानपुर के घाटमपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक बहन अपने भाई की लाश का पोस्टमार्टम कराने पहुंची और कुछ ही देर बाद वही भाई थाने में जिंदा लौट आया. थाने में युवक ने पुलिस से कहा कि सर, मैं जिंदा हूं... मेरी मौत का फोटो ही वायरल कर दिया गया. इस घटना से पुलिस से लेकर परिजन तक हर कोई सन्न रह गया. उधर शव का पोस्टमार्टम तुरंत रुकवाया गया और असली पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में गुरुवार को ओवरब्रिज के नीचे एक युवक की लावारिस लाश मिली थी. पुलिस ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, ताकि शिनाख्त की जा सके. घाटमपुर की रहने वाली सुमन नाम की महिला ने फोटो देखकर दावा किया कि यह उसके भाई अजय की बॉडी है. वह रोते हुए मौके पर पहुंची और कहा कि यह मेरे छोटे भाई की लाश है, मैंने इसे गोद में खिलाया है.
पुलिस ने कहा ठीक से पहचान लो, सुमन ने कहा कि भला मैं कैसे नहीं पहचानूंगी. सभी को लगा कि अजय गर्मी में बीच के नीचे बैठा होगा, इस वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बहन की शिनाख्त पर बॉडी का पंचनामा किया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुमन का कहना था कि मेरा भाई अजय कानपुर देहात का रहने वाला है.
शुक्रवार को सुमन अपने पिता, पति और परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची. परिवार वाले रो रहे थे, तभी उधर घाटमपुर थाने में एक युवक थानेदार धनंजय पांडे के सामने पहुंचा. उसने कहा कि मेरा नाम अजय है, मैं तो जिंदा हूं. पुलिस ने मेरे मरने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कराई है. थानेदार धनंजय पांडे हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस कर्मियों को कॉल किया और कहा कि अजय की बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया क्या, तो बताया गया कि नंबर आने वाला है. थानेदार ने अधिकारियों को जानकारी दी. इसी के साथ जिस शव का पोस्टमार्टम होने वाला था, उसे रुकवाया.
इस दौरान सुमन को जैसे ही पता चला कि भाई जिंदा थाने पहुंच गया है तो घर वाले विश्वास ही नहीं कर पाए और तुरंत गाड़ी से घाटमपुर थाने पहुंचे. वहां अपने भाई को जिंदा देखते ही सुमन लिपटकर रोने लगी. सुमन ने कहा कि मैं रास्ते भर यही मनाते आ रही थी कि पुलिस ने जो सूचना दी है, वह सही हो.
पुलिस ने जब सुमन से पूछा कि तुमने अपने भाई की पहचान कैसे की तो उसने कहा मेरे भाई का चेहरा ठीक बॉडी से मिलता था, उसकी कदकाठी भी उतनी थी. शव के कपड़े काफी गंदे थे, इसलिए लगा कि मेरा भाई ही होगा. इसके बाद पुलिस ने उस शव को मोर्चरी में रखवा उसकी पहचान के लिए फोटो आसपास जिलों में भेजा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story