भारत
पिटबुल की चोरी का अजीबोगरीब मामला आया सामने, जानिए स्टोरी
jantaserishta.com
29 Sept 2022 11:57 AM IST

x
DEMO PIC
ई-रिक्शा में बैठे चार लोग एक पिटबुल कुत्ते को चुराकर ले गए।
मेरठ (आईएएनएस)| एक तरफ जहां पिटबुल कुत्तों के हमले के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं, दूसरी तरफ एक पिटबुल की चोरी के मामले ने लोगों के होश उड़ा दिए। मामला, मेरठ का है, जहां ई-रिक्शा में बैठे चार लोग एक पिटबुल कुत्ते को चुराकर ले गए।
पिटबुल ने कुछ देर बाद उन चारों चोरों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह कुत्ते को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर बांधकर फरार हो गए।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर कुत्ते की एक तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों ने कुत्ते के मालिक होने का दावा किया।
लेकिन जब कुत्ते का मालिक सुभाष चौधरी थाने आया और तो पिटबुल उन्हें देख तुरंत उनके पास दौड़ पड़ा।
पिटबुल को आखिरकार मालिक को सौंप दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





