भारत
अजीबोगरीब मामला: अंतिम संस्कार हो गया, अब जिंदा लौटा
jantaserishta.com
18 April 2025 8:07 AM IST

x
कोर्ट में मचा हड़कंप.
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिसे लोग मरा हुआ मान चुके थे, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था, वह लड़का 70 दिन बाद जिंदा लौट आया. मामला दरभंगा के सिमरा गांव के भोला कुमार राम से जुड़ा है.
बताया जा रहा है कि भोला 8 फरवरी से लापता था. परिवार ने इसकी सूचना मब्बी थाने को दी थी. कुछ दिनों बाद एक अनजान नंबर से कॉल आया और 45,000 रुपये की फिरौती मांगी गई. परिवार ने पुलिस को बताया और 5,000 रुपये भेज भी दिए, लेकिन भोला का कुछ पता नहीं चला.
28 फरवरी को एक युवक घायल अवस्था में रेल पटरी पर मिला, जिसकी बाद में मौत हो गई. भोला के परिवार ने शव की पहचान की और अंतिम संस्कार भी कर दिया. इसी मामले में पुलिस पर हमला हुआ और एक SHO को निलंबित किया गया. पीड़ित परिवार को कल्याण विभाग से लगभग चार लाख रुपये की सहायता मिली.
लेकिन 70 दिन बाद भोला जिंदा दरभंगा व्यवहार न्यायालय पहुंचा. भोला ने बताया कि उसका अपहरण कर नेपाल ले जाया गया था, लेकिन मौका मिलते ही वह भाग निकला और परिजनों को फोन किया. इसके बाद परिवार उसे नेपाल से लेकर लौटा और अदालत में पेश किया. अब मामला फिर से खुल गया है और पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





