भारत

अजीबोगरीब मामला: अंतिम संस्कार के बाद अचानक पुलिस थाने पहुंची बेटी, फिर...

jantaserishta.com
28 Aug 2021 8:54 AM IST
अजीबोगरीब मामला: अंतिम संस्कार के बाद अचानक पुलिस थाने पहुंची बेटी, फिर...
x

DEMO PIC

इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

पटना. बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के गौरीचक के अंडारी गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. लड़की की मां ने मामले की शिकायत गौरीचक थाने में की. पुलिस ने नाबालिग लड़की को खोजने का सिलसिला शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद एक लड़की का अर्धनग्न शव मिला तो पुलिस ने नाबालिग की मां को बुलाकर शिनाख्त करवाया. मां ने शव को देखने के बाद उसकी पहचान अपनी बेटी के तौर पर नहीं की.

इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का शव पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज में शिनाख्त कराने के लिए भेजा. दूसरी बार पुलिस द्वारा शिनाख्त कराने पर मां ने उसी शव को अपनी बेटी का बताकर गांव के ही कुछ लोगों पर ह्त्या का आरोप लगाया. इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद मां ने उस शव का अंतिम संस्कार करा दिया.
इस घटना के करीब डेढ़ महीने बाद नाबालिग लड़की गौरीचक थाने पहुंच गई. गुमशुदा लड़की को सामने खड़ा देख पुलिस और उसके परिजन हैरान रह गए. लड़की ने अपनी पहचान बताते हुए यह खुलासा किया कि गांव के रहने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध है. युवक के साथ प्रेम विवाह कर वह चेन्नई चली गई थी. इधर, नाबालिग लड़की के अचानक आने से एक बार फिर पुलिस अर्धनग्न शव के अनुसंधान में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक उनकी टीम लगातार अनुसंधान में लगी थी और नाबालिग लड़की की मां के बातों पर विश्वास नहीं किया. पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया है, जिसकी रिपोर्ट आने वाली है. फिलहाल नाबालिग लड़की को उसके रिश्तेदार के सपुर्द कर दिया गया है. गौरीचक थानाध्यक्ष के मुताबिक फिलहाल लड़की का 164 का बयान दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story