अजीब मामला: शख्स का दावा, DJ की जोरदार आवाज से मर गईं 63 मुर्गियां, उठाया ये कदम

DEMO PIC
नई दिल्ली: तेज आवाज में डीजे बजाने से पशुओं और पक्षियों को परेशानी की तमाम रिसर्च आपने पढ़ी होंगी, लेकिन ओडिशा का यह मामला हैरान कर देगा। ओडिशा के बालासोर जिले में मुर्गी फार्म चलाने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि तेज डीजे की आवाज से उसकी करीब 63 मुर्गियां मर गई हैं। मुर्गी फार्म के मालिक ने आरोप लगाया है कि उनके गांव में आई एक बारात में बज रहे डीजे की तेज आवाज से उनके खेत में कम से कम 63 मुर्गियों की मौत हो गई। मालिक ने आरोप लगाया कि उसने वहां जाकर लोगों से आवाज कम करने की अपील की लेकिन लोगों ने उसे गाली देकर भगा दिया। इसके बाद उसने खेत में देखा तो पाया कि उसके फार्म में 63 मुर्गियों की मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





