भारत

OMG! अजब-गजब: थाने में युवक पर आया 'जिन्न' , फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
13 April 2026 5:00 PM IST
OMG! अजब-गजब: थाने में युवक पर आया जिन्न , फिर जो हुआ...
x
पढ़ें पूरी खबर.
उन्नाव: यूपी में कानून का राज ऐसा कायम हुआ है कि अब अपराधी तो अपराधी भूत-प्रेत, जिन्न भी थाने में पुलिस के खौफ से भागते नजर आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला उन्नाव से सामने आया है. जहां थाने के अंदर जमीनी विवाद के लेनदेन में बैठे आरोपी के ऊपर जिन्न (औघड़) आ गया. जिसके बाद वह चिल्लाने लगा. उसके इस कृत्य से अन्य लोगों में भय व्याप्त हो गया और भागने लगे. वहीं जब कोतवाल ने पट्टा उठाकर उसकी पूजा करनी चाही तो जिन्न थाने से भाग गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो उन्नाव के बिहार थाने का बताया जा रहा है और वीडियो करीब दो महीने पुराना है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने के अंदर दो व्यक्ति बैठे दिखाई दे रहे हैं. उसमें से एक व्यक्ति अचानक चीखने लगता है. ऐसे में पास में बैठा एक व्यक्ति उसको देखकर भाग खड़ा होता है. व्यक्ति चिल्लाते हुए बता रहा है कि उसके ऊपर जिन्न और औघड़ आ गए हैं.
व्यक्ति के चिल्लाते ही थाने में हड़कंप मच गया और कोतवाल राहुल सिंह भी अपने कमरे से निकलकर बिना वर्दी के थाने पहुंच गए. जिसके बाद चिल्ला रहे व्यक्ति से कोतवाल ने जब पूछा क्या हुआ? इस पर व्यक्ति बोला कि मैं जिन्न और औघड़ हूं. दो लोग हमेशा साथ रहे हैं. कभी जाते नहीं हैं. पड़ोसियों ने उसके ऊपर यह करवाया है.
जानकारी के अनुसार थाने के अंदर जिसके ऊपर जिन्न आया है, उसका नाम पंकज कुमार दुर्गागंज निवासी है. उससे राजेश कुमार ने जमीन खरीदने के लिए दस हजार रुपए बयाना दिया था. जमीन का सौदा तय हो गया था, लेकिन जब राजेश ने जमीन के पेपर चेक करवाए तो वह जमीन विवादित थी. जिसके बाद राजेश ने जमीन लेने से मना कर दिया और अपना दिया हुआ दस हजार रुपए वापस मांगने लगा.
जिस पर पंकज और राजेश में विवाद हुआ और दोनों थाने पहुंच गए. वहीं थाने में कोतवाल के न होने पर दोनों पक्षों को अंदर अलग-अलग बैठा दिया गया. तभी अचानक पंकज के ऊपर जिन्न आ गया. जिसे देख थाने में हड़कंप मच गया. जानकारी कोतवाल को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए. जब पंकज ने चिल्लाकर अपने ऊपर जिन्न होने की बात बताई तो कोतवाल पहले उसे समझाते रहे. लेकिन जब वह नहीं माना तो फिर कोतवाल ने पट्टा मांगा. जिसको देखकर अचानक पंकज के ऊपर से दोनों भूत भाग खड़े हुए.
इस दौरान पंकज कोतवाल से उल्टा-सीधा भी बोल रहा था. जिसके बाद कोतवाल ने उसे एक थप्पड़ भी जड़ दिया था. कोतवाल राहुल सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो दो महीने पुराना है. जिसको पास में ही बैठी एक महिला पुलिस द्वारा बनाया गया था. लेकिन इस वीडियो को किसी द्वारा अब वायरल किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story