
x
आईआरजीसी का दावा: इजरायल-स्वामित्व वाले जहाज पर ड्रोन अटैक
Tehran तेहरान। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इजरायल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। आईआरजीसी नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यह हमला हॉर्मुज स्ट्रेट में किया गया। वहीं, अपनी आधिकारिक न्यूज एजेंसी ‘सेपाह न्यूज’ के जरिए जारी बयान में कहा गया कि बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट पर “एमसीएस इशिका” नामक इजरायल-स्वामित्व वाले जहाज को निशाना बनाया गया।
ईरान के अनुसार, यह जहाज किसी तीसरे देश के झंडे के तहत चल रहा था और उस पर “शक्तिशाली प्रोजेक्टाइल” से हमला किया गया। इसे पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर किए जा रहे हमलों की 95वीं कड़ी बताया गया। इस बीच, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने भी शनिवार को दावा किया कि उसने तेहरान में कई अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। आईडीएफ के मुताबिक, इन हमलों में आईआरजीसी के एयर डिफेंस सिस्टम, बैलिस्टिक मिसाइल भंडारण केंद्र और हथियार अनुसंधान व उत्पादन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।
आईडीएफ ने कहा कि ये हमले ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया घटनाक्रम से पहले शुक्रवार को अमेरिकी सेना के दो लड़ाकू विमान भी ईरानी हमले की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इनमें से एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा लापता है। उधर, ईरान की अर्ध-आधिकारिक तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुजेस्तान में पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर अमेरिका-इजरायल के हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।
इन कंपनियों में फजर-1 और 2, रेगल, अमीरकबीर, बंदर इमाम और बुअली सिना शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। खोर्रमशहर शहर का शलामचेह सीमा व्यापार टर्मिनल भी हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया गया कि माहशहर स्पेशल पेट्रोकेमिकल जोन को एहतियातन खाली करा लिया गया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान लगातार इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।
Tagsईरान इजरायल तनावआईआरजीसी ड्रोन हमलाहॉर्मुज जलडमरूमध्यआईडीएफ एयरस्ट्राइकतेहरान हमलापश्चिम एशिया संकटअमेरिकी विमान हादसापेट्रोकेमिकल हमलेखाड़ी क्षेत्र तनावअंतरराष्ट्रीय संघर्षजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





