भारत
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा घायल, किसी ने नारियल फेंककर मारा, कथाएं रद्द
jantaserishta.com
2 April 2024 3:15 PM IST

x
फाइल फोटो
महादेव की होली के दौरान के रंग की जगह लगा नारियल...
सीहोर: सीहोर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मनासा सहित आगामी कथाएं निरस्त कर दी हैं. देशभर के श्रद्धालुओं के लिए सूचना भी जारी की गई है. जिले के आष्टा में महादेव की होली के दौरान रंग की जगह किसी ने नारियल फेंका, जिससे उन्हें सिर में चोट लगी है. ब्रेन में सूजन है. डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है. इसका खुलासा खुद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया है. महादेव की होली के दौरान के रंग की जगह लगा नारियल...
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर नवाबी होली की परंपरा को बंद करते हुए 'महादेव की होली' की शुरुआत बीते दो साल से की जा रही है. जिले के आष्टा में 29 मार्च को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में महादेव की होली खेली गई. इसी दौरान रंग की जगह फेंका गया नारियल उनके सिर में लगा. अब सिर में ब्रेन के अंदर सूजन है. डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी.
इसके चलते पंडित प्रदीप मिश्रा ने मानसा सहित आगामी कथाओं को निरस्त करने का फैसला लिया है. वहीं, मनासा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अगले साल फिर आएंगे. कथा करेंगे, जिसका पूरा खर्चा हमारी समिति उठाएंगी.
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के स्वास्थ्य के खराब होने की खबर मिलते ही देशभर के श्रद्धालु सहित कई लोगों ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की है. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तमाम लोग कुशलक्षेम जान रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सव और अपनी कथाओं के लिए देश-दुनिया में जाने जाते हैं. सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हर साल रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित किया जाता है. इसके साथ ही रुद्राक्ष का वितरण कुबेरेश्वर धाम में कराया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
Tagsसीहोरकथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राप्रदीप मिश्राप्रदीप मिश्रा न्यूज़SehoreStoryteller Pandit Pradeep MishraPradeep MishraPradeep Mishra News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





