
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: बुधवार को भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा, जिससे कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, टीन शेड उड़ गए और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।
मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में आंधी के साथ ओले गिरे, जबकि बरेली और बदायूं में तेज हवा से साइन बोर्ड गिर गए। प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, सोनभद्र और भदोही सहित कई जिलों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई।
प्रदेशभर में इस तूफानी मौसम के कारण मां-बेटे समेत 41 लोगों की मौत हो गई। भदोही में सबसे ज्यादा 16 मौतें दर्ज की गईं, जबकि बदायूं और फतेहपुर में 5-5 लोगों की जान गई। प्रतापगढ़ में 4 लोगों की मौत हुई। कानपुर देहात में बिजली गिरने से 33 बकरियों की भी मौत हो गई।
गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, गोरखपुर समेत करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Tagsयूपी मौसमआंधी-बारिशओलावृष्टियूपी तूफान41 मौतप्रयागराजभदोहीमौसम अलर्टUP weatherthunderstormrainhailstormUP storm41 deathsPrayagrajBhadohiweather alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





