
x
मचा कोहराम.
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में पेशाब करने के विवाद पर से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने का आरोप प्रदेश के ही तीन लोगों पर है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. यह पूरा घटनाक्रम भिंड के गोहद इलाके में नेशनल हाईवे 719 पर 'दिलीप सिंह का पुरा' गांव में हुआ.
दरअसल, 'दिलीप सिंह का पुरा' गांव के रहने वाले गौरव गुर्जर के चचेरी बहन की बीती रात शादी थी. गौरव, नेशनल हाईवे 719 को पार करके शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था और पंडाल में घुस रहा था. तभी वहां एक कार आकर रुकी. कार में सवार तीन लोग कार से नीचे उतरकर पेशाब करने लगे. युवकों को शादी समारोह के नजदीक पेशाब करते देख गौरव ने इस बात का विरोध किया तो कार सवार लोगों ने गौरव के साथ मारपीट की. फिर आवेश में आकर कार सवार लोगों में से एक व्यक्ति ने गौरव को गोली मार दी, जिससे गौरव की मौत हो गई.
गोहद चौराहा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है.मृतक के परिजन राहुल गुर्जर ने कहा कि- गौरव मेरे का लड़का था. घर से बाहर पेशाब करने के ऊपर विवाद हुआ था. 1 मिनट का विवाद था, उसी में गोली मार दी. इधर, टी आई थाना गोहद चौराहा मनीष धाकड़ ने कहा कि- गांव में गुर्जर समाज में शादी थी. वहां से तीन लोग फोर व्हीलर से निकले थे. निकलते समय शादी के घर के व्यक्ति से उनकी बहस और हाथापाई हो गई. इसके बाद कार सवार व्यक्ति में से एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





