भारत
काला जादू रोकने की भयानक कीमत! खौलती मछली करी से झुलसाया पत्नी का चेहरा, पति फरार
jantaserishta.com
30 Oct 2025 3:01 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
कोल्लम: केरल के कोल्लम में एक शख्स पर अपनी पत्नी के चेहरे पर मछली की खौलती हुई करी डालने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि काला जादू करने को लेकर हुए विवाद के बाद शख्स ने ये हमला किया था.उन्होंने बताया कि चदयामंगलम के पास वैक्कल की रहने वाली 36 साल की पीड़िता रेजिला गफूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका पति सजीर फरार है.
एफआईआर के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई.एफआईआर में कहा गया है कि सजीर ने कथित तौर पर रेजिला से अपने बाल खोलकर उसके सामने बैठने और उसे राख लगाने और एक काला जादू करने वाले व्यक्ति द्वारा दिया गया लॉकेट बांधने की अनुमति देने को कहा था.जब रेजला ने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उनके किराए के घर की रसोई में पक रही गरम मछली करी उसके चेहरे पर डाल दी.
रेजला की चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े और उसे अस्पताल ले गए.पुलिस ने बताया कि सजीर को लगता था कि उसकी पत्नी पर भूत-प्रेत का साया है और वह पहले भी कई बार उस पर हमला कर चुका है. इससे पहले, रेजिला ने उसके द्वारा हमला किए जाने के बाद पुलिस से संपर्क किया था.हालांकि, उसे तब चेतावनी दी गई थी, लेकिन बाद में उसने काला जादू करने वालों से सलाह लेना शुरू कर दिया.
रेजला ने एक टीवी चैनल को बताया कि उसका पति अक्सर अंचल में एक उस्ताद के पास जाता था जो काला जादू करता था और उसे अपनी पत्नी के शरीर पर राख लगाने और एक लॉकेट बांधने की सलाह देता था.
उसने यह भी आरोप लगाया कि वह अक्सर उनके बेटे पर हमला करता था. पुलिस ने बताया कि सजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





