भारत
श्रीधाम, ओवर नाइट और इंटरसिटी ट्रेनों के आज से ठहराव बढे़
Nil dhankar
10 March 2023 10:49 AM IST

x
जबलपुर। यात्रियों की सुविधा एवं आमजनता की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा जबलपुर मंडल से प्रारंभ होने वाली तीन जोड़ी यात्री गाड़ियों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विश्व रंजन ने बताया कि आज दिनांक 10 मार्च से निम्न ठहराव प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसके तहत श्रीधाम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12192/12191 का सोहगपुर स्टेशन पर, ओवर नाइट गाड़ी संख्या 22192/22191 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर, का करेली स्टेशन पर, एवं इंटरसिटी गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर का जोबा एवं गजरा बेहरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में ठहराव प्रदान किया गया है।
Next Story





