रफ्तार थमी! भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.29 लाख नए केस, 3876 मौत, इतने हुए ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण की भयानक रफ्तार से हाहाकार मचा हुआ है. हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं. हालांकि अब मामलों में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 29 हजार 942 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 3876 मरीजों की मौत हुई है. आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 2 लाख 49 हजार 992 लोगों ने कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया है. बीते 24 घंटे में 3 लाख 56 हजार 082 मरीजों ने कोरोना को हराया है. अब तक देश में कुल 1 करोड़ 90 लाख 27 हजार 304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





