भारत

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, रेलवे जांच में जुटी

jantaserishta.com
3 Jan 2023 9:25 AM IST
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, रेलवे जांच में जुटी
x
NIA जांच की मांग उठी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। रेलवे मामले की जांच में जुटी है। रेलवे के अनुसार स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी किया। इससे ट्रेन के शीशे टूट गए हैं। हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। दरअसल पश्चिम बंगाल के मालदा में कुमारगंज स्टेशन के पास ये घटना हुई। न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से ट्रेन के सी-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। मामले की जांच जारी है। जीआरपी आस पास के लोगों से इस मामले में पूछताछ कर जांच में जुटी है।
वहीं भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे टीएमसी की ही साजिश करार दिया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story