भारत

पत्थरमार साइको किलर गिरफ्तार, पैसे या बीड़ी जैसी छोटी चीजें न देने पर करता था हत्या, ऐसे पकड़ाया

jantaserishta.com
4 Feb 2022 1:30 PM IST
पत्थरमार साइको किलर गिरफ्तार, पैसे या बीड़ी जैसी छोटी चीजें न देने पर करता था हत्या, ऐसे पकड़ाया
x
आरोपी ने पत्थर से दो लोगो की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

भोपाल: मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस ने एक पत्थरमार साइको किलर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्थर से दो लोगो की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी पैसे या बीड़ी जैसी छोटी चीजें न देने पर पत्थर मारकर हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था.

कटनी एसपी सुनिल जैन ने बताया कि कटनी के माधव नगर एवं कुठला थाना क्षेत्र में पत्थर पटक कर दो लोगों की हत्या हुई थी. इनमें से पहली हत्यक माधवनगर थाना की झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र के पिपरौंध गांव के प्रतिक्षालय में 28 जनवरी को हुई थी. इसके अलावा पन्ना मोड़ चक्की घाट निवासी चंद्रशेखर निषाद की 30-31 जनवरी की दरमियानी रात कुठला थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर में स्थित सरकारी आवास कमरा नंबर 38 पर हत्या हुई थी.
एसपी सुनिल जैन ने बताया कि दोनों ही हत्याएं सिर पर पत्थर मारकर की गई थी. पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई और आखिरकार पुलिस ने दोनों ही हत्या के आरोपी कैलाश उर्फ झोला चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी कैलाश पर इससे पहले भी पत्थर मारकर हत्या की वारदात का आरोप है और आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था. आरोपी ने दोनों हत्याएं किये जाना कबूल किया है. पूछताछ में कैलाश ने बताया कि एक हत्या उसने पैसे न देने पर तो दूसरी हत्या चिलम न देने के कारण पत्थर मारकर की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story