भारत

BIG BREAKING: दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने की शांति की अपील, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
17 Jan 2023 10:43 AM IST
BIG BREAKING: दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने की शांति की अपील, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चिकन शॉप पर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते इसने सांप्रदायिक रूप ले लिया.
अलीगढ़: अलीगढ़ में चिकन शॉप पर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते इसने सांप्रदायिक रूप ले लिया. जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. एहतियात के तौर पर एक दर्जन थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है. घटनास्थल पर आईजी रेंज के अलावा डीएस व एसएसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी कई बार दोनों समुदाय के बीच झगड़े मारपीट और बवाल हो चुके हैं. इस विवाद को लोग आपस में सुलझा ही रहे थे कि अचानक से भीड़ एक बार फिर से उग्र हुई और चिकन की दुकान के बाहर रखे काउंटर और तंदूर भट्टी को तोड़फोड़ करते हुए फेंक दिया.
दूसरे समुदाय की भीड़ ने सुल्तान की सराय वाली गली में से पथराव शुरू किया, तो दोनों ही समुदाय के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए और फिर से जमकर पथराव हुआ. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया. समय रहते ही इस पर काबू पा लिया गया नहीं तो यह मामूली विवाद बड़ी घटना में बदल सकता था.
इस मामले पर डीएम अलीगढ़ इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सराय सुल्तानी में चिकन की दुकान पर मामूली विवाद हुआ था. जिसके बाद कुछ पत्थरबाजी की घटना हुई. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हालात काबू में और मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर तैनात हैं. इस घटना में 2 लोगों के चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पतला में भर्ती कराया गया है.

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story