भारत

विशाखापट्टनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशे दरक गए

jantaserishta.com
29 Sept 2024 9:39 AM IST
विशाखापट्टनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशे दरक गए
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: करीब 19 दिनों बाद विशाखापत्तनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत ट्रेन पर कल रात फिर पथराव किया गया । यह पथराव ट्रेन के कोच नंबर 34-35 की खिड़की पर हुआ। उस वक्त रात के करीब साढ़े नौ बज रहे थे और ट्रेन खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी। अज्ञात गुंडा तत्वों ने ताबड़तोड़ पथराव किया। इलाके में अंधेरा होने,और रनिंग पोजीशन में होने से इन्हें देखा नहीं जा सका।
गुंडा तत्वों ने स्टेशन यार्ड के बाहर का इलाका चुना,ताकि पहचाना नव जा सके। इसमें इकॉनामिक कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की टूट गई। ईकॉनामिक कोच की सीटे घुमावदार (रिवाल्विंग) होती है। बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के इस सेक्शन में यह दूसरी बार पथराव किया गया। इससे पहले ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान 13 सितंबर को पथराव किया गया था। इस मामले में महासमुंद के व तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। जो जमानत पर रिहा हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story