भारत

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, बीजेपी पर हमले का आरोप

jantaserishta.com
1 March 2022 5:31 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, बीजेपी पर हमले का आरोप
x
देखें वीडियो।

कुशीनगर: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की शाम कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। घटना के बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठ गए हैं। उधर, तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर जाम लगा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विवाद तब हुआ जब चुनाव प्रचार के दौरान स्‍वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रत्‍याशी सुरेन्‍द्र सिंह कुशवाहा का काफिला आमने-सामने हो गया। दोनों के समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अचानक शुरू हुए इस विवाद के बाद देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। उस वक्‍त तक स्‍वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे निकल चुकी थी। लेकिन सूचना मिलने के बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्य गोड़रिया नामक इस स्‍थान पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। स्‍वामी प्रसाद मौर्य भाजपा समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story