भारत

रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, इलाके में तनाव का माहौल

jantaserishta.com
10 April 2022 11:01 PM IST
रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, इलाके में तनाव का माहौल
x
पढ़े पूरी खबर

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा के हिरही-हेंदलासो-कुजरा गांव की सीमा के पास रामनवमी पर लगने वाले मेले में हिंसा और आगजनी हुई है. करीब 10 मोटरसाइकिलों और एक पिकअप वैन में आग लगा दी गई है. इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों में मनोहर साहू और भोला सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को रामनवमी का मेले लगा हुआ था जिसमें शोभायात्रा निकाली जा रही थी. इसी दौरान भीड़ में ही शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. पत्थरबाजी होने से शोभायात्रा में शामिल लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसे हालात बन गए. देखते ही देखते हिंसा और आगजनी भी शुरू हो गई.
फिलहाल घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. लोहरदगा डीसी, एसपी, अभियान डीएसपी, सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं.लोगों से बातचीत कर सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है. स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. शोभायात्रा पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोहरदगा में रामनवमी पर स्थिति बिगड़ सकती इस बात का अंदेशा प्रशासन को पहले से था. एक डीआईजी, दो एसपी, कई डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और करीब एक हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल लोहरदगा जिले में तैनात हैं. सुरक्षा को लेकर शहर पर ध्यान फोकस किया गया और जहां घटना घटी है, वह पहले से संवेदनशील जगह है, उसे नजरअंदाज कर दिया गया. अधिकारियों और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचने में भी देर भी नहीं की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story