भारत

मस्जिद पर पथराव, पुलिस ने हिंदू संगठन के 5 कार्यकर्ताओं को किया अरेस्ट, कड़ा सुरक्षा पहरा

jantaserishta.com
16 Sept 2024 10:42 AM IST
मस्जिद पर पथराव, पुलिस ने हिंदू संगठन के 5 कार्यकर्ताओं को किया अरेस्ट, कड़ा सुरक्षा पहरा
x
देखें वीडियो.
मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में मस्जिद पर पथराव का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. पथराव मंगलुरु के बाहरी इलाके में कटिपल्ला 3 ब्लॉक की बद्रीया मस्जिद पर हुई. बताया जा रहा है कि पथराव करने वाले बाइक पर सवार होकर आए थे. इस हमले से मस्जिद की खिड़कियों के कांच टूट गए. पुलिस का कहना है कि आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए थे.
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल के पास कटिपल्ला में रात को लोग एकत्र हुए, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया. घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई. दो बाइक पर चार बदमाश आए और मस्जिद पर पथराव किया.
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना में वीएचपी के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता. स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. इस घटना के बाद माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story