
x
पुलिस सुरक्षा में बारात निकाली गई।
मंदसौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दलित दूल्हे की बारात को कुछ लोगों ने रोक दिया और मारपीट की। बारात पर पथराव भी किया गया, इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। बाद में गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकाली गई। यह घटना गरोठ थाने के पिपलिया राजा गांव की है। यहां के एक दलित परिवार के सदस्य अर्जुन मेघवाल जो सेना में हैं उसकी बुधवार की रात को बारात निकाली जा रही थी। इसी दौरान मीणा समाज के एक युवक की भी बारात निकाली जा रही थी और उन लोगों ने रास्ते में पत्थर व कांटे लगा दिए थे। इसी रास्ते से अर्जुन की बारात निकली तो उसे रोका गया, जिस पर विवाद हुआ।
बाद में कुछ लोगों ने अर्जुन के घर पहुंच कर मारपीट और तोड़फोड़ की, साथ ही पथराव भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर चलाए, जिससे पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। इस पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अर्जुन मेघवाल की बुधवार की रात को तो बारात नहीं निकल पाई मगर गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकली और सभी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। अर्जुन की शादी गरोठ थाने के ही लाखा खेड़ी गांव में हो रही है।
Tagsमंदसौरमंदसौर न्यूज़मंदसौर पुलिसबारात पर पथरावMandsaurMandsaur NewsMandsaur PoliceStone pelting on procession
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





