भारत

जहांगीरपुरी में फिर पथराव, अफरातफरी मची

jantaserishta.com
18 April 2022 1:40 PM IST
जहांगीरपुरी में फिर पथराव, अफरातफरी मची
x

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी में फिर एक बार पथराव की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, वहां गोली चलाने वाले आरोपी शख्स की पत्नी को जब पुलिस ने हिरासत में लेना चाहा तो पुलिस टीम पर वहां लोगों ने पथराव किया.



इससे पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हिंसा हुई थी. इस हिंसा के बाद अबतक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा दो नाबालिगों को हिरासत में भी लिया गया है.
हालांकि, पथराव के बावजूद पुलिस टीम महिला को ले गई. जानकारी के मुताबिक, सोनू जो कि वीडियो में गोली चलाता दिख रहा है, उसकी पत्नी को पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ के लिए लेकर गई है. आरोपी सोनू फिलहाल फरार है, वह जहांगीरपुरी के C ब्लॉक में रहता है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story