शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

बागपत: यूपी के बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र में एक शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव और खाली बोतल फेंककर हमला किये जाने का मामला सामने आया है। इस पथराव और हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस शनिवार रात को अवैध रूप से शराब बेचने वाले ककौर कलां थाना छपरौली निवासी विकास के घर छापा मारने गई, तो उसने मकान की छत से पुलिस पर शराब की खाली बोतलें और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





