भारत

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से गिरा पत्थर, आवागमन बाधित

Nilmani Pal
7 July 2023 2:02 AM GMT
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से गिरा पत्थर, आवागमन बाधित
x

चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है. यह जानकारी चमोली पुलिस ने दी है. थानाध्यक्ष चमोली कुलदीप रावत के अनुसार बाजपुर के पास लगातार हो रही बारिश से चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। लगातार पत्थर गिरने से बड़े हादसे भी हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। इसके साथ ही पहाड़ों पर इस मौसम में यात्रा से बचने की थी अपील की है। लोगों से अपील भी की जा रही है और दोनों तरफ पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद भी लोगों को सुरक्षित सफर के लिए अलर्ट किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है। बारिश से पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। ये भूस्खलन जानलेवा भी साबित हो रहा है। ताजा मामला बद्रीनाथ- राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आया है। यहां राजमार्ग पर चट्टान गिर गई।


Next Story