भारत

बिजली चोरी का आरोप, 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया

jantaserishta.com
9 April 2023 9:52 AM IST
बिजली चोरी का आरोप, 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया
x
जानें पूरा मामला.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने गुरुग्राम के नौरंगपुर क्रशर जोन में केटीसी क्रशर पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। छापेमारी के दौरान 583 किलोवाट लोड चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद बिजली निगम ने दोषी पर 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी बिजली निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने फरूखनगर विद्युत निगम के साथ मिलकर नौरंगपुर क्रेशर जोन के शिकोहपुर गांव के रणसिंह के केटीसी नामक क्रशर पर छापा मारा। क्रेशर जोन में मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।
मौके पर 100 एचपी की चार बड़ी मोटर, 30 एचपी की चार मोटर और 20-20 एचपी की 10 छोटी मोटरें चलती मिलीं, जिनका लोड 583.95 किलोवाट था। विद्युत निगम द्वारा 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वायड के पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव ने भी इतने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले में बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका व्यक्त की।
यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story