भारत

पेट दर्द नहीं था असली वजह, अल्ट्रासाउंड में खुला हैरान करने वाला सच

jantaserishta.com
9 Sept 2026 6:42 PM IST
पेट दर्द नहीं था असली वजह, अल्ट्रासाउंड में खुला हैरान करने वाला सच
x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पालनाडु ज़िले के नरसारावपेट की 33 साल की एक शादीशुदा महिला के सीने में बाईं तरफ तेज दर्द हो रहा था. जब वह इलाज के लिए अस्पताल गईं तो डॉक्टरों ने पेट का अल्ट्रासांउड किया और वह हैरान रह गए. इस महिला के पेट में पेन, बोल्ट और दूसरी चीजें थी. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सर्जरी कर इन्हें बाहर निकाला है.
महिला का इलाज करने वाले डॉ. रामचंद्र रेड्डी के अनुसार, उनके करियर में यह पहली बार था जब उन्होंने किसी मरीज के पेट में करीब 25 सेंटीमीटर लंबी वस्तु देखी. इतनी लंबी चीज का मुंह और खाने की नली से होते हुए पेट तक पहुंचना बेहद दुर्लभ माना जाता है. इससे पेट से लेकर आंतों तक में इंजरी हो सकती है.
बीबीसी कि रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने पिता के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में ये चीजें निगल ली थीं. जांच में पता चला कि महिला पहले भी इस तरह की हरकत कर चुकी है,करीब एक साल पहले उसने चार पेन निगल लिए थे, जिन्हें सर्जरी करके पेट से बाहर निकालना पड़ा था.
डॉ. रेड्डी ने बताया के मुताबिक, ऐसा किसी मानसिक समस्या के कारण हो सकता है. इस महिला का उसके पिता के साथ झगड़ा हो गया था. इससे वह मानसिक तनाव में थी. इसलिए सर्जरी के बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ यानी मनोचिकित्सक के पास भी भेजा गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, पेन, बोल्ट और दूसरी लंबी या नुकीली चीजें निगलना बेहद खतरनाक हो सकता है. अगर कोई वस्तु गले या खाने की नली को नुकसान पहुंचाते हुए नीचे चली जाए तो अंदरूनी चोट लग सकती है. वहीं, पेट या आंतों में पहुंचने के बाद नुकीली चीजें आंत की दीवार में छेद भी कर सकती हैं.
डॉ. रामचंद्र रेड्डी के मुताबिक, हर व्यक्ति इस तरह की चीजें नहीं निगल सकता. कुछ मामलों में बार-बार खाने योग्य न होने वाली वस्तुएं निगलना मानसिक परेशानी से जुड़ा हो सकता है. इसलिए ऐसे मरीजों में केवल पेट की समस्या का इलाज करना काफी नहीं होता, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन भी जरूरी होता है. कुछ लोग बाल जैसी चीजें भी निगलते हैं. लंबे समय तक बाल पेट में जमा होते रहें तो वे एक गांठ का रूप ले सकते हैं.यह भी पेट और आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story