भारत

पेट दर्द ने ले ली 2 मासूमों की जान, मचा कोहराम

Shantanu Roy
18 Sept 2023 5:41 PM IST
पेट दर्द ने ले ली 2 मासूमों की जान, मचा कोहराम
x
तरनतारन। विधानसभा हलका खडूर साहिब के अधीन पड़ते गांव मुंडा के रहने वाले 2 छोटे सगे भाइयों की अचानक मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दोनों की अचानक हुई मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदित्ता सिंह (8) और प्रिंसपाल सिंह (10) पुत्र बिकर सिंह गांव मुंडा खिलने से पहले ही मुरझा गए।
मेहनत मजदूरी करने वाले पिता बिकर सिंह ने बताया कि बीती रात दोनों बेटे पेट में दर्द होने की शिकायत करने लग गए। उन्हें पेट दर्द की गोली दी गई। इस दौरान जब दोनों दर्द से तड़पने लगे तो उन्हें तुरंत नजदीकी गांव में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह दोनो की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। दो बेटों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story