भारत

सड़क हादसे की जांच में चोरी की बाइक और बटनदार चाकू बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Sept 2026 4:05 PM IST
सड़क हादसे की जांच में चोरी की बाइक और बटनदार चाकू बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: नई दिल्ली के ज्योति नगर थाना पुलिस ने वाहन दुर्घटना की जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम (22) के रूप में हुई है। वह जोहरीपुर की गली नंबर-1 का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:20 बजे ज्योति नगर थाने को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मेन वजीराबाद रोड स्थित मीत नगर में टाटा शोरूम के सामने पहुंची। मौके पर स्कूटी और अपाचे मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना हुई थी। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल सवार से वाहन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे। पुलिस के मुताबिक, वह मोटरसाइकिल के मालिकाना हक से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच की तो उसके चोरी होने की जानकारी सामने आई।
जांच में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल के चोरी होने के संबंध में भजनपुरा थाने में ई-एफआईआर नंबर 020543/26, 31 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार की पहचान शुभम, पुत्र अनिल कुमार, निवासी गली नंबर-1, जोहरीपुर, दिल्ली के रूप में की। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसकी कार्गो पैंट की दाहिनी जेब से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।
इसके बाद ज्योति नगर थाने में एफआईआर 19 सितंबर 2026 दर्ज की गई। जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि शुभम पहले से झपटमारी, चोरी, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े नौ मामलों में कथित रूप से शामिल रहा है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिल और चाकू के संबंध में आगे की जांच कर रही है तथा आरोपी के अन्य संभावित आपराधिक मामलों से संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story