भारत

चोरी की केटीएम बाइक और 5 किलो गांजे के साथ एक शातिर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट भी

jantaserishta.com
4 Feb 2023 9:05 AM IST
चोरी की केटीएम बाइक और 5 किलो गांजे के साथ एक शातिर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट भी
x
चोरी की गई बाइक से अवैध गांजे की सप्लाई करता था।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 76 मैट्रो स्टेशन के पास से चोरी की एक बाइक और अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कई मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त शोऐब पुत्र फैयाज नि0- ग्राम निरपुडा थाना कोतवाली बडौत जिला बागपत हाल पता- सी 152 गडौली एक्सटेंशन मुल्ला कालोनी गली नं. 4 थाना गाजीपुर दिल्ली उम्र- 25 वर्ष को 5 किलोग्राम नाजायज गांजा, फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक केटीएम बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों पर चोरी तथा लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया। अभियुक्त कई मामलों में वांछित था और यह चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। यह चोरी की गई बाइक से अवैध गांजे की सप्लाई करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story