भारत
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार बरामद, 2 गिरफ्तार, कई शहरों में लेकर घूमे
jantaserishta.com
7 April 2024 9:58 AM IST

x
डिमांड पर कार चुराई गई थी।
नई दिल्ली: पिछले महीने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की जो फॉर्च्यूनर चोरी हो गई थी, वह बनारस से बरामद कर ली गई है. यह फॉर्च्यूनर 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी. ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी और इसके बाद पुलिस ने कार की खोज के लिए बड़ा अभियान चलाया था.
पुलिस के मुताबिक, बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को इस एसयूवी की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी क्रेटा कार में सवार होकर कार चोरी करने आए थे. बडकल ले जाकर इन्होंने फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट बदली फिर ये अलीगढ़,लखीमपुर खीरी,बरेली ,सीतापुर ,लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे. आरोपी कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे और इसे डिमांड के बाद चुराया गया था.
इस मामले में ड्राइवर जोगिंदर ने शिकायत में बताया कि 19 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे उसने गाड़ी सर्विस सेंटर पर खड़ी की थी और खाना खाने के लिए घर चला गया था लेकिन, जब वह वापस आया तो गाड़ी गायब थी. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, फॉर्च्यूनर को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसचोरीकार चोरीफॉर्च्यूनरDelhiDelhi NewsDelhi PoliceTheftCar TheftFortuner
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





