भारत

OMG! मौसी के बेटे संग घर में ही की चोरी, बेड के नीचे बेहोश होने का किया नाटक; फिर ऐसे खुला राज

jantaserishta.com
21 July 2026 10:40 AM IST
OMG! मौसी के बेटे संग घर में ही की चोरी, बेड के नीचे बेहोश होने का किया नाटक; फिर ऐसे खुला राज
x
प्रेम संबंध था.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पूनम कसौधन नामक महिला ने अपने मौसी के बेटे विकास के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पैसों की जरूरत पूरी कर साथ भागने के मकसद से आरोपियों ने संदूक और बक्से से सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल निकाल लिए. वारदात को छुपाने के लिए कमरे का सामान बिखेर दिया गया और महिला बेहोश होने का नाटक कर बेड के नीचे लेट गई. सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर जब महिला से पूछताछ की गई, तब इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ.
पूरा मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार का है. पीड़ित पति लवकुश ने सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी. आरोपी पूनम ने परिजनों को बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की और चोरी की.
हालांकि, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर बाहर से किसी के आने की गुंजाइश नहीं दिखी. महिला पुलिसकर्मी द्वारा अलग से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूनम ने सच कबूल कर लिया. उसने बताया कि विकास के साथ उसके दो साल से संबंध थे और दोनों ने मिलकर तीन-चार दिन पहले इस चोरी का प्लान बनाया था.
योजना के तहत रात में पूनम ने विकास को घर बुलाया था. चोरी के बाद विकास सारा सामान लेकर अपने घर चला गया था. पुलिस ने विकास कसौधन की निशानदेही पर उसके घर से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं. सीओ सिटी योगेश्वर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story