भारत

धड़ाम हुआ शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर, बजट के बाद एक साथ डबल झटका

jantaserishta.com
3 Feb 2025 12:27 PM IST
धड़ाम हुआ शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर, बजट के बाद एक साथ डबल झटका
x
शेयर बाजार में मचा हाहाकार.
नई दिल्ली: देश का आम बजट पेश होने के बाद एक साथ डबल झटका लगा है. Budget 2025 के बाद पहले कारोबारी दिन जहां एक ओर शेयर बाजार तगड़ा गोता लगा गया, तो वहीं भारतीय करेंसी रुपया (Rupee) ने भी गिरने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. अब डॉलर के मुकाबले रुपया 87 के पार निकल गया है. मार्केट की बात करें, तो BSE Sensex कारोबार के दौरान 700 अंक से ज्यादा फिसला है और NSE Nifty 250 अंक के आस-पास टूट गया है.
अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले रुपये ने अब तक की सबसे बड़ी गिरावट (Rupee Hits Record Low) दर्ज की है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को करेंसी मार्केट ओपन होने के कुछ ही देर बाद Indian Currency Rupee पहली बार फिसलकर 87 के स्तर के पार आ गया. शुरुआती कारोबार में रुपया 67 पैसे टूटकर 87.29 प्रति डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड लो-लेवल पर था. इससे पहले रुपया बीते सप्ताह शुक्रवार को 86.61 के लेवल पर क्लोज हुआ था.
गौरतलब है कि इंडियन करेंसी का लगातार टूटना बड़ी चिंता का विषय है और इसमें डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के लिए अच्छी खबर नहीं है. किसी भी देश की करेंसी में गिरावट न केवल सरकार पर, बल्कि आम जनता पर भी विपरीत असर डालती है.
जैसा कि बताया कि किसी भी देश की करेंसी के कमजोर होने के कई साइड इफेक्ट होते हैं. भारतीय करेंसी रुपये में गिरावट को ही देखें, तो रुपया गिरता है, तब आयात महंगा हो जाता है. मतलब साफ है कि सरकार को विदेशों से सामान खरीदने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इससे देश में महंगाई बढ़ने का जोखिम भी बढ़ जाता है. उदाहरण के तौरा पर भारत अपने कच्चे तेल का 80 फीसदी आयात करता है और इसका पेमेंट डॉलर मे ंकरना होता है.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (BSE Sensex) ने बजट वाले दिन के अपने बंद 77,505.96 की तुलना में गिरकर 77,063.94 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये इंडेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,774.05 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स की तरह निफ्टी ने भी खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट देखी. NSE Nifty अपने पिछले बंद 23,482.15 की तुलना में टूटकर 23,319 के लेवल पर खुला था और देखते ही देखते ये भी 220 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 23,239.15 पर आ गया.
शेयर बाजार में आई गिरावट के पीछे की वजह देखें, तो कहीं न कही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद से ही टैरिफ की पॉलिसी ने चिंता बढ़ाई है. कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाए जाने के बाद अब ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन (EU) पर टैरिफ लगाने की बात कही है. इस बीच कनाडा ने अमेरिकी टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है. Tariff War का असर ग्लोबल मार्केट्स के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के रूप में देखने को मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story